Bhopal Breaking : अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर का भंडाफोड़, रिहायशी इलाके में बड़ा हादसा टला…..

Parivesh
Bhopal Breaking

भोपाल। Bhopal Breaking : राजधानी भोपाल में एक अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर का खुलासा हुआ है, जहां बेसमेंट में पिछले दो साल से खतरनाक खेल चल रहा था। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की दबिश में यहां से 40 सिलेंडर रिफिलिंग मशीन, 22 घरेलू और 18 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए हैं। यह रिफिलिंग सेंटर किराए के गोदाम में संचालित किया जा रहा था, जो कि एक रिहायशी इलाके में स्थित था।

Bhopal Breaking : खाद्य विभाग की टीम ने दी दबिश
खाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के एक इलाके में अवैध रूप से सिलेंडर रिफिलिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मौके से भारी मात्रा में सिलेंडर और मशीनें जब्त की गईं। बताया जा रहा है कि यह केंद्र बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के चलाया जा रहा था, जो किसी भी वक्त बड़े विस्फोट का कारण बन सकता था।

Bhopal Breaking

दो साल से चल रहा था गैस का अवैध कारोबार
जांच में सामने आया है कि यह अवैध सेंटर पिछले दो सालों से संचालित किया जा रहा था। बेसमेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। यह पूरी गतिविधि कानून और सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए की जा रही थी।

जांच जारी, जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
खाद विभाग ने फिलहाल संपत्ति और उपकरण जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट के पीछे कौन लोग हैं और किन-किन होटल-ढाबों या व्यापारिक संस्थानों को गैस आपूर्ति की जा रही थी। विभाग ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

यह कार्रवाई राजधानी में गैस से जुड़े सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है। अगर समय पर यह भंडाफोड़ नहीं होता, तो रिहायशी इलाके में कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *