MP Bhopal News : 4 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, माचिस से खेलते वक्त हादसे की आशंका, पुलिस जांच में जुटी….

Parivesh
MP Bhopal News : 4 साल के मासूम की संदिग्ध मौत

भोपाल। MP Bhopal News : राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि बच्चा माचिस से खेलते वक्त हादसे का शिकार हो गया। घटना 10 जून की बताई जा रही है, लेकिन मृत्यु के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिस पर अब पुलिस जांच कर रही है।

MP Bhopal News : परिवार होटल में रहता था
मासूम का परिवार गांधी नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में रहता है, जहां बच्चे के पिता भी कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, अहमद अपने भाई-बहन के साथ माचिस से खेल रहा था, तभी बच्चों ने माचिस की तिली जलाकर उसके कपड़ों के अंदर डाल दी, जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। अहमद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

MP Bhopal News

पोस्टमार्टम को लेकर परिजन पहले नहीं थे तैयार
घटना के बाद जब पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने की प्रक्रिया शुरू की, तो परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस ने होटल में लगे CCTV फुटेज खंगालने के बाद संदेह के आधार पर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

पुलिस को संदेह, परिजन छुपा रहे कुछ
पुलिस को शक है कि मामले में परिजन कुछ बातें छुपा रहे हैं। फिलहाल गांधी नगर पुलिस मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न केवल एक मासूम की दर्दनाक मौत की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि क्या वाकई ये एक हादसा था या किसी गंभीर लापरवाही या सच्चाई को छुपाया जा रहा है?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *