Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh ACB Action : PWD सब इंजीनियर C.P. बंजारे ACB के जाल में,...

ACB Action : PWD सब इंजीनियर C.P. बंजारे ACB के जाल में, जानें पूरा मामला….

ACB Action
ACB Action

ACB Action : भरतपुर। छत्तीसगढ़ के भरतपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब इंजीनियर सी.पी. बंजारे को ₹21,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बंजारे पर एक ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में यह रिश्वत मांगने का आरोप है। अंबिकापुर एसीबी की टीम ने बुधवार को यह बड़ी कार्रवाई की।

ACB Action : ठेकेदार की शिकायत पर बिछाया गया जाल

मांगी रिश्वत : ठेकेदार अंकित मिश्रा ने विभाग का कार्य पूरा करने के बाद बिल भुगतान के लिए कार्यालय के कई चक्कर लगाए। इस दौरान सब इंजीनियर बंजारे ने भुगतान करने के लिए ₹21,000 की रिश्वत की मांग की।

READ MORE : ABC की बड़ी कार्रवाई : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के बदले हजारो की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार…

ACB में शिकायत: रिश्वत की मांग से परेशान होकर ठेकेदार अंकित मिश्रा ने अंबिकापुर स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

गिरफ्तारी: शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी बंजारे ने केमिकल लगे नोटों के साथ रिश्वत की राशि ली, एसीबी टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

घर पर छापा, संपत्ति की जांच जारी

गिरफ्तारी के तुरंत बाद, एसीबी की टीम ने आरोपी सब इंजीनियर सी.पी. बंजारे के मनेंद्रगढ़ स्थित घर पर भी छापा मारा है।

जांच: सूत्रों के मुताबिक, एसीबी टीम बेहिसाब संपत्ति और अवैध लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की तलाश कर रही है। तलाशी और जांच की यह कार्रवाई देर रात तक जारी रहने की संभावना है। एसीबी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here