Monday, September 14, 2026
Home Chhattisgarh ABC की बड़ी कार्रवाई : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के बदले हजारो...

ABC की बड़ी कार्रवाई : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के बदले हजारो की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार…

ABC की बड़ी कार्रवाई
ABC की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो () की टीम ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई की है। आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू मनोज तोंडेकर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

READ MORE : Tikamgarh News : मौत का कारोबार, CM के निर्देश हुए हवा, 6 लोगों की जान लेने वाले झोलाछाप डॉक्टरों का राज बरकरार…

बाबू मनोज तोंडेकर पर आरोप है कि उसने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि जारी करने के बदले एक हितग्राही से हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के तुरंत बाद, एसीबी ने आरोपी के खिलाफ ट्रेप की कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही बाबू मनोज तोंडेकर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है और फिलहाल उससे आगे की पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

READ MORE : रीवा SGMH में शर्मनाक घटना : ड्यूटी पर शराब पीकर नर्सिंग ऑफिसर ने मचाया बवाल, वीडियो वायरल….

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here