Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Police Action Operation Aghat : रायगढ़ में “ऑपरेशन आघात”: चक्रधरनगर पुलिस...

Raigarh Police Action Operation Aghat : रायगढ़ में “ऑपरेशन आघात”: चक्रधरनगर पुलिस ने घर की बाड़ी में शराब बनाते आरोपी को दबोचा, 50 लीटर जब्त

Raigarh Police Action Operation Aghat : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम एकताल में एक बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए घर की बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10,000 रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर रेड, बाड़ी में चल रही थी भट्टी जानकारी के अनुसार, चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि ग्राम एकताल स्कूलपारा निवासी संदीप चौहान अपने घर की बाड़ी में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को प्लास्टिक की दो बड़ी झिल्लियों में भरी 50 लीटर शराब मिली। आरोपी शराब निर्माण से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपी संदीप चौहान (26 वर्ष) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक संदीप कौशिक, चन्द्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल की मुख्य भूमिका रही।

SSP का कड़ा संदेश एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को नुकसान पहुँचाने वाले और कानून तोड़ने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here