Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh रीवा SGMH में शर्मनाक घटना : ड्यूटी पर शराब पीकर नर्सिंग ऑफिसर...

रीवा SGMH में शर्मनाक घटना : ड्यूटी पर शराब पीकर नर्सिंग ऑफिसर ने मचाया बवाल, वीडियो वायरल….

रीवा SGMH में शर्मनाक घटना
रीवा SGMH में शर्मनाक घटना

रीवा। विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल () से इस वक्त एक शर्मनाक और अनुशासनहीनता की खबर सामने आ रही है। के मेडिसिन विभाग में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।

READ MORE : Karwa Chauth 2025 : पति-पत्नी के प्रेम और अटूट विश्वास का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि….

नशे में हंगामा, प्रबंधन हुआ सख्त

यह पूरा मामला के मेडिसिन विभाग का है। यहाँ पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर विवेक ड्यूटी के समय पूरी तरह नशे में थे और लगातार हंगामा कर रहे थे। एक तरफ जहाँ में गंभीर मरीज इलाज करा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्यकर्मी का यह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार अस्पताल के अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

अस्पताल प्रबंधन ने इस अनैतिक और अनुशासनहीन व्यवहार को अत्यंत गंभीरता से लिया। उप अधीक्षक यतिनेश त्रिपाठी के निर्देश पर, संबंधित नर्सिंग ऑफिसर विवेक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई और उन्हें तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

READ MORE : Bhopal : निशातपुरा पुलिस ने करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, बड़ी बरामदगी

अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अब मामले की आगे की जाँच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here