Gariaband News : धान खपाने की तैयारी में बिचौलिए सक्रिय, गरियाबंद में 400 बोरी लदा ट्रक जब्त….

Gariaband News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही ओडिशा की सीमा से लगे क्षेत्रों में बिचौलिए एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। हमेशा की तरह, ओडिशा से कम कीमत पर धान लाकर उसे छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खपाने के लिए अवैध भंडारण का सिलसिला शुरू हो गया है। बिचौलियों की इस सक्रियता को देखते हुए अब स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है।

READ MORE : Karwa Chauth 2025 : पति-पत्नी के प्रेम और अटूट विश्वास का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि….

Gariaband News : बीती रात, देवभोग तहसीलदार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के नवरंगपुर जिले की सीमा से धान भरकर आ रहे एक ओडिशा पासिंग ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक में बोरा से अधिक मात्रा में धान भरा हुआ था। प्रशासन को सूचना मिली थी कि यह ट्रक लगातार सीमावर्ती इलाके में अवैध रूप से धान डंप कर रहा है। पकड़े जाने पर ट्रक चालक कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

READ MORE : Aaj Ka Rashifal : बदलते ग्रह देंगे नई दिशा, जानें आपकी राशि का हाल…

दरअसल, गरियाबंद के इस इलाके में प्रति एकड़ अधिकतम से क्विंटल धान की पैदावार होती है, जबकि राज्य सरकार किसानों से क्विंटल तक धान की खरीदी करती है। इसी अंतर की मात्रा की भरपाई करने के लिए किसान और बिचौलिए ओडिशा से सस्ते दामों में धान लाते हैं। ओडिशा में धान की बंपर पैदावार होती है, जिसका फायदा उठाकर बिचौलिए कम कीमत में धान खरीदकर छत्तीसगढ़ में खपाकर जमकर मुनाफाखोरी करते हैं। प्रशासन अब इस अवैध धंधे पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी में है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories