रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा, बगल में बैठते हैं कलेक्टर….

रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अंग्रेजों के जमाने का एक जर्जर भवन हादसे का शिकार हो गया। शनिवार देर रात आंग्ल अभिलेख कोष्ठ की कक्षा की छत अचानक ढह गई, जिससे कमरे के भीतर रखी कई पुरानी और महत्वपूर्ण फाइलें मलबे और धूल में दब गईं।

Read More : Ujjain News : निर्माणाधीन मकान का टावर गिरा, 5 मजदूर घायल….

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह भवन ब्रिटिश शासनकाल में बना था और लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ा था। प्रशासन ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया और दबे हुए दस्तावेजों को सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है।

Read More : Lucknow News : बरेली हिंसा में अब तक 49 गिरफ्तार, 2500 अज्ञात लोगों पर FIR, पुलिस की रातभर छापेमारी जारी

यह घटना प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर ऐसे ऐतिहासिक भवनों की सुरक्षा और मरम्मत पर ध्यान न दिए जाने को लेकर। रायपुर कलेक्ट्रेट में हुए इस हादसे ने न सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories