Lucknow News : बरेली हिंसा में अब तक 49 गिरफ्तार, 2500 अज्ञात लोगों पर FIR, पुलिस की रातभर छापेमारी जारी

Lucknow News : लखनऊ: यूपी के बरेली में शुक्रवार की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार को मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद, रातभर की छापेमारी में पुलिस ने 41 और आरोपियों को पकड़ा। इसके साथ ही 9 अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

READ MORE  : Mauganj Breaking : गालीबाज़ तहसीलदार वीरेंद्र पटेल निलंबित…..

Lucknow News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिंसा को लेकर अब तक 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 180 नामजद और 2500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख रजा खान का नाम भी शामिल है, जिन पर कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने का आरोप है।

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि जो भी धर्म के नाम पर अराजकता फैलाएगा और त्योहारों में खलल डालेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Lucknow News : जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में मौलाना तौकीर रजा और 7 अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान सरफराज़, मनीफुद्दीन, अज़ीम अहमद, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आमिर, रेहान और मोहम्मद सरफराज़ के रूप में हुई है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories