HomeChhattisgarhCG NEWS : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

Date:

Related stories

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में जारी जानकारी के अनुसार, खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के तहत छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार समर्थन मूल्य पर सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदेगी। किसानों को समय पर भुगतान और पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

 

CG NEWS : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। इस पोर्टल से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क कर सकते हैं। अब तक 21.47 लाख किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। बाकी किसान 31 अक्टूबर 2025 तक अपने नजदीकी सहकारी समिति या निर्धारित केंद्र में जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

 

CG NEWS : पिछले साल छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था, जिसमें मोटा, पतला और सरना धान शामिल थे। यह अब तक की सबसे बड़ी खरीदी थी। उस सीजन में कुल 25.49 लाख किसानों ने धान बेचा था और उन्हें बैंक लिंकिंग प्रणाली के तहत 31,089 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। महासमुंद जिला सबसे अधिक धान खरीदने वाला जिला रहा, इसके बाद बेमेतरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का स्थान रहा। इस बार भी सरकार धान खरीदी की पारदर्शिता और किसान हित को सुनिश्चित करने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल का उपयोग करेगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here