WhatsApp scam : WhatsApp फोटो स्कैम: एक फोटो खोलते ही आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ सकते हैं, ठगी के इस तरीके से रहें सतर्क

Sanjay Sahu
WhatsApp scam

WhatsApp scam : WhatsApp का उपयोग दुनियाभर में दो अरब से अधिक लोग करते हैं, खासकर भारत जैसे विकासशील देशों में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में लगातार नए फीचर्स यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी बनाए रखने के लिए जोड़े जाते हैं। हालांकि, व्हाट्सऐप की बढ़ती लोकप्रियता के कारण यह स्कैमर्स के निशाने पर भी रहता है। साइबर अपराधी व्हाट्सऐप यूजर्स को पैसे ठगने और उनकी व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपनाते हैं।

WhatsApp scam : हाल ही में ठगों ने steganography नामक एक नया तरीका अपनाया है, जिसके जरिये वे भोले-भाले यूजर्स को निशाना बना रहे हैं।

WhatsApp scam : Steganography क्या है और कैसे होता है हमला?

 

 

 

WhatsApp scam : Steganography एक तकनीक है जिसमें किसी इमेज फाइल के अंदर हानिकारक कोड छिपा दिया जाता है। इसे Least Significant Bit (LSB) Steganography कहा जाता है। इस प्रक्रिया में इमेज की कुछ बाइट्स में गुप्त डेटा छिपाया जाता है। आम तौर पर इमेज में रेड, ग्रीन और ब्लू कलर के लिए तीन बाइट्स होती हैं, जबकि छिपा हुआ डेटा चौथी बाइट (alpha चैनल) में एन्कोड किया जाता है।

WhatsApp scam : जब यूजर इस संक्रमित इमेज को खोलता है, तो उसके डिवाइस में बिना जानकारी के मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जो बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है। कई बार अटैकर्स को यूजर के डिवाइस का रिमोट एक्सेस भी मिल जाता है। स्कैमर्स फोन कॉल या मैसेज के जरिए यूजर को इस फाइल को खोलने के लिए मजबूर करते हैं, जिससे ठगी सफल हो जाती है।

 

 

WhatsApp scam : WhatsApp फोटो स्कैम से बचाव के तरीके

* व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करें।
* संदिग्ध नंबरों से आने वाले मैसेज और अटैचमेंट को नजरअंदाज करें, खासकर व्हाट्सऐप डेस्कटॉप से।
* अनजान नंबर से मिले लिंक पर क्लिक न करें और ऐसे कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कर दें।
* ऐप्स केवल भरोसेमंद स्रोत जैसे Google Play Store, App Store या Microsoft Store से डाउनलोड करें।

WhatsApp scam : डिजिटल सुरक्षा के आसान उपाय

* एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल रखें, जो मैलवेयर से सुरक्षा करता है।
* अज्ञात लिंक या फाइल को खोलने से बचें।
* अपने डिवाइस और ऐप्स को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें।
* व्हाट्सऐप, ईमेल और बैंकिंग ऐप्स में टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें।
* मजबूत पासवर्ड और बायोमेट्रिक लॉक जैसे फिंगरप्रिंट या फेस लॉक का उपयोग करें।

WhatsApp scam : इन सावधानियों को अपनाकर आप अपने डिजिटल डेटा और पैसों को स्कैमर्स से बचा सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *