Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

Shahrukh Khan : हाईकोर्ट ने शाहरुख, गौरी और नेटफ्लिक्स को समन जारी, आर्यन खान की वेब सीरीज पर नारकोटिक्स अधिकारी की मानहानि याचिका पर सुनवाई तय

Shahrukh Khan : दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहरुख खान, गौरी खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को समन जारी किया है। इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को भी तलब किया गया है। यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), मुंबई के पूर्व ज़ोनल डायरेक्टर और आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि मामले के संबंध में हुई है।

 

Shahrukh Khan : वानखेड़े ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनका मजाक उड़ाया गया है। इस सीरीज में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया है। वानखेड़े का कहना है कि इस सीरीज ने उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

Shahrukh Khan : अदालत ने शाहरुख खान, गौरी खान, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स को आदेश दिया है कि वे सात दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करें और वानखेड़े को अपनी याचिका की कॉपी उपलब्ध कराएं। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories