Raipur Crime: रायपुर एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चालकों में विवाद, बोतल से हमला कर एक घायल, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर : रायपुर एयरपोर्ट के बाहर सवारी को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में एक चालक ने दूसरे के सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raipur Crime: घायल की पहचान परमानंद धृतलहरे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी जुबेर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना माना कैप थाना क्षेत्र की है।

 

Raipur Crime: पुलिस के मुताबिक, दोनों ऑटो चालक एयरपोर्ट के बाहर सवारी बैठाने को लेकर अक्सर आमने-सामने आते थे। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान जुबेर खान ने पास में पड़ी कांच की बोतल उठाकर परमानंद के सिर पर हमला कर दिया। चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

 

READ MORE: Raipur Crime: रायपुर में ड्रायवर 50 लाख लेकर फरार: गुटखा लेने उतारते ही अकाउंटेंट को छोड़कर गाड़ी समेत गायब

Raipur Crime: आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गहरी चोट आई है, लेकिन हालत खतरे से बाहर है।

Raipur Crime: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट क्षेत्र में सवारी को लेकर ऑटो चालकों के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं। पुलिस ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कही है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *