Bhopal Cricket Betting Raid : भोपाल पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: कपड़ों की दुकान में चल रहा था सट्टे का अड्डा, 5 शातिर गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Bhopal Cricket Betting Raid : भोपाल: राजधानी की देहात पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। शातिर सटोरिये एक कपड़ों की दुकान की आड़ में “silverbhai.com” पोर्टल के जरिए बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से सट्टे की आईडी में लाखों रुपये के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है।

डिजिटल आईडी के जरिए बिछाया था जाल: जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोगों की सट्टा आईडी बनाते थे और क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाते थे। इस पूरे अवैध कारोबार में आरोपियों का मुख्य काम लोगों से पैसे लेकर आईडी में बैलेंस डालना और बदले में मोटा कमीशन वसूलना था। पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल खंगाले, तो विभिन्न आईडी में लाखों रुपये का डिजिटल बैलेंस और सट्टेबाजी का हिसाब-किताब दर्ज मिला।

नगद और मोबाइल जब्त: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सटोरियों के पास से 6 मोबाइल फोन और ₹17,615 नगद बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा की गई कुल जब्ती की कीमत ₹1,37,615 बताई जा रही है। भोपाल देहात पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क के तार किन-किन शहरों से जुड़े हुए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *