Toll Plaza Dispute : टोल टैक्स पर तकरार : सीईओ और टोल कर्मचारियों के बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

0
83

Toll Plaza Dispute : साहुल सिंह/छिंदवाड़ा। सिवनी-छिंदवाड़ा हाइवे पर स्थित फुलारा टोल नाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जनपद पंचायत चौरई के सीईओ तरुण राहंगडाले टोल टैक्स न देने को लेकर टोल कर्मचारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है।

जानकारी के अनुसार, सीईओ तरुण राहंगडाले जबलपुर से छिंदवाड़ा लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने टोल पर अधिकारी होने का रुतबा दिखाकर टोल टैक्स से छूट लेने की कोशिश की। टोल कर्मचारियों और मैनेजर ने जब छूट देने से इनकार किया, तो दोनों पक्षों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक बहस होती रही।

Read More : Chhindwara Murder Case : छिंदवाड़ा में 24 घंटे के भीतर अंधे हत्या कांड का खुलासा, चाचा-भतीजे ने की थी युवक की हत्या

Toll Plaza Dispute : इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय पत्रकार ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी टोल कर्मचारियों को डांटते हुए कह रहे हैं कि “आपने गलत हरकत की है,” जबकि कर्मचारी ने जवाब दिया कि “साहब, ₹50-55 रुपए के लिए समय खराब मत कीजिए।”

Read More : सिवनी हवाला कांड में बड़ा खुलासा : 3 करोड़ की बंदरबांट पर SDOP पूजा पांडे समेत 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Toll Plaza Dispute : विवाद बढ़ने के बाद अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत व्यवहार नहीं किया। सीईओ तरुण राहंगडाले ने बताया कि वे जबलपुर हाई कोर्ट पेशी के लिए गए थे और पिछले दो वर्षों से उन्हें कभी टोल टैक्स नहीं देना पड़ा। अब उन्होंने ₹355 का पास बनवा लिया है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

Share The News
Previous articleRaigarh Road Accident : तेज रफ्तार कार ने 3 को रौंदा, बाइक सवार 2 युवक और पैदल महिला की मौत…
Next articleACB Action : PWD सब इंजीनियर C.P. बंजारे ACB के जाल में, जानें पूरा मामला….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here