Chhindwara Murder Case : छिंदवाड़ा में 24 घंटे के भीतर अंधे हत्या कांड का खुलासा, चाचा-भतीजे ने की थी युवक की हत्या

VIKASH KHALKHO

Chhindwara murder case : साहुल सिंह/छिंदवाड़ा। दमुआ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे हत्या कांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक हंसलाल पंदाम ग्राम मंडाई निवासी था, जो मढ़ई का मेला देखने गया था। मेले के बाद वह अपने साथियों के साथ एक पहाड़ी पर शराब पीने बैठा था।

इसी दौरान नशे की हालत में हंसलाल ने अपने साथियों से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने आवेश में आकर धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : Chhindwara News : चरित्र संदेह का खूनी अंत : पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या

Chhindwara murder case  पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में चाचा-भतीजे हैं, जिनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *