HomeMadhya PradeshBhopalMP Weather : मध्यप्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, 25 शहरों में तापमान 10...

MP Weather : मध्यप्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

Date:

Related stories

भोपाल : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा रहा, जहां बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन प्रदेश में पारा 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

पचमढ़ी के अलावा राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 5.5 डिग्री और शहडोल के कल्याणपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के करीब 25 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी भी जिले में शीतलहर की स्थिति नहीं बनी है।

Read More : Website Cyber Attack : MP सरकार की 32 वेबसाइटों पर साइबर हमला, 48 घंटे में रिकवर

बड़े शहरों में भी बढ़ी ठंड

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, इंदौर में 7.5 डिग्री, ग्वालियर और दतिया में 7 डिग्री, खजुराहो में 7 डिग्री, उज्जैन में 8.6 डिग्री और जबलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिवपुरी में पारा 6 डिग्री और नौगांव में 6.4 डिग्री तक गिर गया।

कोहरे का असर भी तेज

ठंड के साथ-साथ कोहरे का प्रभाव भी कई जिलों में देखने को मिला। शुक्रवार सुबह ग्वालियर, रीवा और सागर-जबलपुर संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कई जगह वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।

27 दिसंबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। नए साल की शुरुआत में ठंड और बढ़ने की संभावना है। हालांकि अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here