HomeMadhya PradeshWebsite Cyber Attack : MP सरकार की 32 वेबसाइटों पर साइबर हमला,...

Website Cyber Attack : MP सरकार की 32 वेबसाइटों पर साइबर हमला, 48 घंटे में रिकवर

Date:

Related stories

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार की साइबर सुरक्षा को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य सरकार की 32 आधिकारिक वेबसाइटों पर हैकर्स ने साइबर अटैक किया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह हमला डार्कवेब के माध्यम से संचालित किया गया था।

जीरो-डे वलनरेबिलिटी से हुआ हमला

जब हैकिंग की तकनीकी पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। साइबर अपराधियों ने जीरो-डे वलनरेबिलिटी सॉफ्टवेयर की खामी का फायदा उठाकर वेबसाइटों में सेंध लगाई। यह ऐसी खामी होती है, जिसके बारे में सॉफ्टवेयर डेवलपर को पहले से जानकारी नहीं होती।

Read More : MP Employees Health Scheme : नए साल में MP कर्मचारियों को बड़ी सौगात, आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य योजना की तैयारी

32 वेबसाइटें पाई गईं प्रभावित

प्रभावित वेबसाइटों का आकलन किया गया तो इनकी संख्या बढ़कर 32 तक पहुंच गई। इनमें विभिन्न विभागों की सूचना और सेवाएं उपलब्ध कराने वाली साइटें शामिल थीं। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी भी संवेदनशील डेटा के लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है।

48 घंटे में रिकवरी का दावा

मध्यप्रदेश कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (MP-CERT) और एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPSEDC) ने संयुक्त रूप से स्थिति को संभाला। अधिकारियों का दावा है कि 48 घंटे के भीतर सभी प्रभावित वेबसाइटों को रिकवर कर लिया गया और आगे के हमलों को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए।

साइबर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी

अधिकारियों ने बताया कि इस साइबर अटैक से सबक लेते हुए सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा ऑडिट और सॉफ्टवेयर अपडेट की प्रक्रिया तेज की जा रही है। साथ ही, संभावित खतरों को रोकने के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here