M.P News : इंदौर में रीलबाजों पर पुलिस का शिकंजा! कार की छत पर स्टंट और गंडासे के साथ वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने चलती कार की छत पर खड़े होकर रैली के दौरान स्टंट किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू कर दी।

युवक की पहचान आयुष राठौर के रूप में

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान आयुष राठौर के रूप में की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए नोटिस जारी किया है और उसकी कार भी जब्त कर ली है।बताया जा रहा है कि आयुष इंदौर के सांसद के समर्थक पंकज फतेहचंदानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा था, इसी दौरान उसने यह स्टंट किया।

गंडासे के साथ रील बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार

इधर इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए शुभम खटिक नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया है।शुभम ने करीब डेढ़ फीट लंबे गंडासे के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल की थी, जिसमें वह खुद को कुख्यात दिखाने की कोशिश कर रहा था।

Read More : M.P News : बड़वानी में गहराया गैस संकट! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, घरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी 25 दिन बाद

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की कार्रवाई

यह कार्रवाई इंदौर पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की सूचना पर की गई। पुलिस ने हुकुमचंद मिल क्षेत्र से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से वायरल वीडियो में दिख रहा गंडासा भी जब्त कर लिया है।

25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने शुभम खटिक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों और स्टंट के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *