Wednesday, June 10, 2026
39.4 C
Raipur

MP Rajya Sabha Election Protest: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का गांधीवादी प्रदर्शन, 5 घंटे रखा उपवास

MP Rajya Sabha Election Protest: राजू बैरागी \रायसेन। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया। बुधवार को रायसेन जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पांच घंटे का सांकेतिक उपवास रखकर विरोध दर्ज कराया।

MP Rajya Sabha Election Protest: यह उपवास कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए नामांकन निरस्त किए जाने की कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।

READ MORE: Rewa Job Scam Protest: रकम दोगुनी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

MP Rajya Sabha Election Protest: धरना-उपवास को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर मिलना चाहिए। उनका आरोप था कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

MP Rajya Sabha Election Protest: वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव को किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त रखा जाना चाहिए।

MP Rajya Sabha Election Protest: कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक दबाव की घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

MP Rajya Sabha Election Protest: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ”, “निष्पक्ष चुनाव कराओ” और “मीनाक्षी नटराजन को न्याय दो” जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

READ MORE: Beohari Water Pipeline Burst: जल संकट के बीच फूटी पाइपलाइन सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी, कई वार्डों की सप्लाई ठप, लोग करने लगे वाहनों की धुलाई

MP Rajya Sabha Election Protest: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। पार्टी आने वाले समय में भी जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को उठाएगी और लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bareilly Dowry Dispute: दहेज की मांग पर शादी में बवाल! बारात घर बना अखाड़ा, Video वायरल

Bareilly Dowry Dispute:बरेली दहेज विवाद उत्तर प्रदेश के बरेली...

Related Articles

Popular Categories