Thursday, September 10, 2026
Home Madhya Pradesh Beohari Water Pipeline Burst: जल संकट के बीच फूटी पाइपलाइन सड़कों पर...

Beohari Water Pipeline Burst: जल संकट के बीच फूटी पाइपलाइन सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी, कई वार्डों की सप्लाई ठप, लोग करने लगे वाहनों की धुलाई

Beohari Water Pipeline Burst: शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी नगर परिषद क्षेत्र से प्रशासनिक लापरवाही की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। भीषण गर्मी और जल संकट के दौर में वार्ड क्रमांक 15 की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन फट जाने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। विडंबना यह रही कि एक ओर कई वार्डों में लोग पेयजल संकट से जूझते रहे, वहीं दूसरी ओर सड़क पर बह रहे पानी का इस्तेमाल कुछ लोग बाइक और कार धोने में करते दिखाई दिए।

Beohari Water Pipeline Burst: जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 15 में स्थित मुख्य वाटर सप्लाई लाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद तेज दबाव के साथ पानी सड़क पर बहने लगा। पाइपलाइन फटने के कारण नगर परिषद के कई वार्डों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे सैकड़ों परिवारों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

READ MORE: PNB Gold Loan Fraud: PNB में 43 लाख रुपये का गोल्ड लोन घोटाला, वैल्यूवर ने नकली जेवर गिरवी रखकर कराया फर्जी लोन

Beohari Water Pipeline Burst: स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि संबंधित पाइपलाइन काफी समय से जर्जर अवस्था में थी और इसकी मरम्मत की मांग कई बार नगर परिषद से की गई थी। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजतन पाइपलाइन फट गई और हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।

Beohari Water Pipeline Burst: घटना के दौरान सड़क पर जमा हुए पानी का उपयोग लोग अपने-अपने तरीके से करते नजर आए। कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिल साफ करते दिखे, तो कुछ कारों की धुलाई करते दिखाई दिए। यह दृश्य उस समय सामने आया, जब क्षेत्र के कई घरों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच पा रही थी।

Beohari Water Pipeline Burst: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ब्यौहारी नगर परिषद की लापरवाही के कारण जल संकट और गहरा गया है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत कर दी जाती, तो न तो पानी की इतनी बड़ी बर्बादी होती और न ही लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता।

READ MORE: Jabalpur Fire Safety Action: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर निगम का बड़ा एक्शन, कई होटल-लॉज और कोचिंग सेंटर सील

Beohari Water Pipeline Burst: गौरतलब है कि शहडोल जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में नगर परिषद की इस तरह की अनदेखी लोगों के गुस्से का कारण बन रही है। अब क्षेत्रवासी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और जलापूर्ति व्यवस्था को जल्द बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here