Harda Police: हरदा पुलिस का त्वरित एक्शन 4 घंटे में सुलझी लाखों की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार; शहर में उठक-बैठक कराकर निकाला जुलूस

Harda Police: हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज चार घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.30 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का शहर में जुलूस भी निकाला, जहां उनसे उठक-बैठक भी कराई गई।

सैलून का ताला तोड़कर की थी चोरी

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि बीती रात शहर में एक सैलून की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

Rewa Police: रीवा में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार कई दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा, सेमरिया पुलिस ने दबोचा

खून के निशान से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Harda Police: जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले। गैस सिलेंडर पर भी खून लगा हुआ था, जिससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि चोरी के दौरान किसी आरोपी को चोट लगी होगी।अगली सुबह एक युवक हाथ में पट्टी बंधवाकर थाने पहुंचा। पुलिस को उस पर संदेह हुआ और पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली और अपने दो साथियों के नाम भी बताए।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, चोरी का पूरा सामान बरामद

Harda Police: पुलिस ने आरोपी राजेश नायक निवासी वार्ड क्रमांक-17 एलआईजी कॉलोनी, मोहम्मद शब्बीर उर्फ बब्बू निवासी दूध डेयरी गली नंबर-5 तथा वंश कपोल उर्फ बांसू लाल निवासी एलआईजी कॉलोनी, कतिया छात्रावास के पीछे, हरदा को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद किया, जिसमें 7 ट्रिमर, 2 एलईडी टीवी, 2 सीसीटीवी कैमरे, एक डीवीआर, जियो वाई-फाई डिवाइस, 2 हेयर ड्रायर, फेस मसाज मशीन, इन्वर्टर बैटरी, 3 गैस सिलेंडर और 2 म्यूजिक सिस्टम शामिल हैं।

Shahdol NEET Student : NEET रिजल्ट पर नया विवाद छात्रा का दावा- 593 अंक बनने चाहिए थे, मिले सिर्फ 381; NTA से मांगी स्कैन OMR शीट

आरोपियों का निकाला जुलूस

Harda Police: गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को शहर की सड़कों पर ले जाकर जुलूस निकाला। इस दौरान उनसे उठक-बैठक भी कराई गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना रहा।

4 घंटे में खुलासा, पुलिस की कार्रवाई की सराहना

सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा कुछ ही घंटों में हो गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories