Chhattisgarh Rain: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: बाइक कंधे पर रखकर नदी पार कर रहे ग्रामीण, कई गांवों का संपर्क टूटा, बांधों से पानी छोड़ने का अलर्ट

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Rain

Chhattisgarh Rain: रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदियों और नालों के उफान पर होने से कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। सूरजपुर, बीजापुर, कोरबा और रायगढ़ सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदियों को पार करने को मजबूर हैं।

Chhattisgarh Rain: सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र में बरगा नदी के उफान पर आने से आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है। यहां ग्रामीण बाइक को कंधे पर उठाकर नदी पार करते नजर आए। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को इसी तरह जोखिम उठाना पड़ रहा है।

Chhattisgarh Rain: बीजापुर जिले की छिन्नकवाली पंचायत के अंतर्गत आने वाले गुड्डीपाल, कंदुलनाट, आदेड, रालापाल और चिन्नाकवाली गांवों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। इन गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीण राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान लाने के लिए उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं।

Chhattisgarh Rain: उधर, कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ने की चेतावनी जारी की है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने संभावित प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

Chhattisgarh Rain: रायगढ़ जिले में भी लगातार बारिश के चलते केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए केलो डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं। वहीं बेलदुला रपटा पुल पर पानी चढ़ने लगा है, जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Chhattisgarh Rain: इससे पहले रायगढ़ शहर में हुई तेज बारिश के कारण पैठू डबरी, चंद्रनगर की नामदेव गली और वार्ड क्रमांक 18 के कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Chhattisgarh Rain: इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा और कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

Chhattisgarh Rain: लगातार बारिश के बीच सरगुजा जिले के मैनपाट का प्राकृतिक सौंदर्य भी निखरकर सामने आया है। बादलों और हरियाली से घिरा परपटिया क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, हालांकि प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *