Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द! नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते संचालन बाधित, यात्रियों...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द! नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते संचालन बाधित, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Train
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन के निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत कुल 10 यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जबकि 2 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा।

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण असर

रेलवे प्रशासन के अनुसार, जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसी कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बाधित रहेगा।

Read more : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG संकट की आशंका, ‘मोदी’ सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

15 से 27 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड से चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से बिलासपुर-रायगढ़, रायपुर-गेवरा रोड, कोरबा-रायपुर, बिलासपुर-कोरबा और बिलासपुर-गेवरा रोड रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा, बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर (58210) भी 11 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

दो ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट

गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861) 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी, जबकि झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (68862) इसी अवधि में बिलासपुर से ही शुरू होगी। इस दौरान बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इनका संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था भी की है। कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 और 18252/18251) को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here