Mahasamund News: बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Anuj Nirala

Mahasamund News: महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। जिले के बरोंडा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग खिड़की की ग्रील तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

रात 2 से 3 बजे के बीच हुई फरारी

महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी नाबालिग सोमवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच फरार हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने कमरे की खिड़की की ग्रील तोड़ी और उसी रास्ते से परिसर से बाहर निकल गए। सुबह घटना का पता चलते ही अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

Bhilai Steel Plant Mega Theft Case: BSP लोहा चोरी कांड में बड़ा एक्शन; रसूखदार कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, कुल आरोपी 17 हुए

कई गंभीर मामलों में थे निरुद्ध

Mahasamund News: महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए सभी नाबालिग पिछले चार से पांच महीनों के दौरान अलग-अलग मामलों में यहां भेजे गए थे। इनमें एक नाबालिग दुष्कर्म के मामले में, दो चोरी के मामलों में निरुद्ध थे, जबकि अन्य पर एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में कार्रवाई चल रही है।पुलिस के अनुसार इन नाबालिगों का संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी और पड़ोसी राज्य ओडिशा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से है।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से फरारी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया। विभिन्न थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट किया गया है ताकि फरार नाबालिगों का जल्द पता लगाया जा सके।अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

दो साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना

Mahasamund News: महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह में यह पहली बार नहीं हुआ है। करीब दो वर्ष पहले भी यहां से कुछ नाबालिगों के फरार होने की घटना सामने आई थी। एक बार फिर सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक ने संप्रेक्षण गृह की व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raipur Crime & Tragic News: राजधानी के भनपुरी में सनसनी; रामेश्वर नगर में दो अलग-अलग आत्महत्याओं से इलाके में दहशत

सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

घटना के बाद जिला प्रशासन ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के संकेत दिए हैं। यह जांच की जाएगी कि खिड़की की ग्रील कैसे टूटी, सुरक्षा में किस स्तर पर लापरवाही हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किन अतिरिक्त उपायों की जरूरत है।फिलहाल पुलिस फरार नाबालिगों की तलाश में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें पकड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *