Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर पुलिस ने 29 ग्राम हेरोइन के साथ एक...

Raipur Crime : रायपुर पुलिस ने 29 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर, 19 जनवरी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना आमानाका क्षेत्र के टाटीबंध नया बायपास रोड पर पुलिस ने 29 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जप्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 2 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

Raipur Crime : मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को वीर सिंह चाय ठेला के पास से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतनाम सिंह उर्फ लॉडी, उम्र 27 वर्ष, निवासी जिला मोगा (पंजाब), वर्तमान पता बीएययुपी कॉलोनी, जरवाय थाना कबीर नगर रायपुर बताया।

Raipur Crime : आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 20/26 धारा 21 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

नाम आरोपी :-
1. सतनाम सिंग उर्फ लॉडी पिता निक्का सिंग उम्र 27 साल पता ग्राम लण्डेपिंड थाना समालसर जिला मोगा पंजाब हालपता बीएययुपी कालोनी जरवाय थाना कबीर नगर रायपुर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here