IAS Ramesh Kumar Sharma Appointment: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार

Anuj Nirala

IAS Ramesh Kumar Sharma Appointment: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में गृह विभाग में सचिव के पद पर पदस्थ IAS रमेश कुमार शर्मा को अब आयुक्त, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, छत्तीसगढ़ नियुक्त किया गया है।

IAS Ramesh Kumar Sharma Appointment: इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर हैं। नई नियुक्ति के साथ ही रमेश कुमार शर्मा अब प्रदेश के सहकारिता विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था और सहकारी संस्थाओं के संचालन एवं निगरानी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

READ MORE: CG Secretariat Transfer List: मंत्रालय महानदी भवन में बड़ा फेरबदल, 24 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

IAS Ramesh Kumar Sharma Appointment: गौरतलब है कि सहकारिता विभाग किसानों, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सहकारी समितियों से जुड़े कार्यों के संचालन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में विभाग के आयुक्त और रजिस्ट्रार के रूप में रमेश कुमार शर्मा की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IAS Ramesh Kumar Sharma Appointment: राज्य सरकार के इस फैसले के बाद जल्द ही उनके द्वारा नए पद का कार्यभार ग्रहण किए जाने की संभावना है। प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है और इसे सहकारिता क्षेत्र में बेहतर समन्वय एवं कार्यप्रणाली को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

READ MORE: CG News: दुर्ग में 68 समितियों में 27,900 क्विंटल धान का अंतर! मचा हड़कंप, प्रशासन ने दिया 4 दिन का अल्टीमेटम

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *