Raipur News : रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, दो घंटे में 155 चालक पकड़े गए

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 11 अप्रैल 2026 की रात शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान में महज दो घंटे के भीतर 155 चालकों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। रात 11 बजे से 1 बजे तक चली इस कार्रवाई को रिकॉर्ड तोड़ बताया जा रहा है।

Raipur News : पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे में वाहन चलाना) के तहत कुल 2133 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो जिले में किसी एक साल में की गई अब तक की सबसे अधिक कार्रवाई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है।

Raipur News : ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। यदि कोई नशे की स्थिति में है, तो कैब का उपयोग करें या किसी अन्य चालक की मदद लें। पुलिस ने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अचानक अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *