Friday, May 15, 2026
33.5 C
Raipur

Chhattisgarh Employment Fair 2026 : युवाओं के लिए खुशखबरी; 12 फरवरी से संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन, हजारों पदों पर होगी भर्ती

Chhattisgarh Employment Fair 2026 : रायपुर (09 फरवरी 2026): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा 3 फरवरी को ली गई विभागीय समीक्षा बैठक के बाद अब संभाग स्तर पर ‘मेगा रोजगार मेलों’ का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 12 फरवरी से शुरू हो रहे इन मेलों के माध्यम से शासन का लक्ष्य हजारों युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार दिलाना है।

रोजगार मेले का संभागवार शेड्यूल

शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, अलग-अलग तारीखों पर इन शहरों में मेले आयोजित होंगे:

  • बिलासपुर संभाग: 12 एवं 13 फरवरी 2026

  • दुर्ग संभाग: 14 एवं 15 फरवरी 2026

  • सरगुजा एवं बस्तर संभाग: 16 एवं 17 फरवरी 2026

2000 युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य

प्रत्येक संभाग में आयोजित होने वाले मेले में कम से कम 2000 अभ्यर्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन मेलों में स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भी शामिल होंगी। मेले के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन को उपयुक्त स्थल चयन, नियोजकों की सहभागिता और अभ्यर्थियों के मोबिलाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।

ऑनलाइन पंजीयन और ऑफर लेटर

अभ्यर्थियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए शासन ने ई-रोजगार पोर्टल और ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ के माध्यम से आवेदन करने की अपील की है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में स्वयं सीएम के हाथों ‘ऑफर लेटर’ प्रदान किए जाएंगे।

प्रशासनिक तैयारियां तेज

रोजगार मेलों को लेकर विभागीय समन्वय तेज कर दिया गया है। मेलों में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक युवाओं तक इस सूचना को पहुँचाएं ताकि ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली युवा भी इसका लाभ उठा सकें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories