Indore Crime : इंदौर बस स्टैंड से युवक का दिनदहाड़े अपहरण! चलती कार में बेरहमी से मारपीट

Rahul Goshwami

Indore bus stand kidnapping assault case : इंदौर के सरवटे बस स्टैंड से दिनदहाड़े युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

सवारियां बैठाने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार लूनियापुरा निवासी आकाश सिलावट का बस में सवारियां बैठाने की बात को लेकर विनय सोनकर और उसके साथियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आकाश को जबरन कार में बैठा लिया।

चलती कार में की मारपीट

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे कार में बैठाकर ले गए और रास्ते में उसके साथ मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घबराए आकाश ने कार में जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।

सड़क पर छोड़कर भागे आरोपी

पकड़े जाने के डर से आरोपी भंवरकुआं क्षेत्र के पास आकाश को सड़क पर उतारकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित सीधे छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने विनय सोनकर और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *