BAGESHWAR-UPDATE: बागेश्वर धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी! धीरेंद्र शास्त्री ने फिक्स किए टैक्सी रेट

Rahul Goshwami

BAGESHWAR-UPDATE:Chhatarpur: बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब यात्रियों से परिवहन के नाम पर मनमाना किराया नहीं वसूला जाएगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टैक्सी किरायों की नई दरें निर्धारित कर दी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पारदर्शी, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा व्यवस्था मिल सके।

नई व्यवस्था के तहत टावर तक का किराया 10 रुपये, डुडियागंज स्टेशन तक 15 रुपये और खजुराहो रेलवे स्टेशन तक 40 रुपये तय किया गया है। यह निर्णय महाराज श्री द्वारा टैक्सी चालकों और बागेश्वर जन सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।

BAGESHWAR-UPDATE: बैठक में यह भी तय किया गया कि बड़े कथा पंडाल के पास टैक्सी स्टैंड के लिए विशेष स्थान आरक्षित किया जाएगा, जो मंदिर से करीब 300 मीटर की दूरी पर होगा। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। वहीं कथा पंडाल के सामने बसों और कारों के लिए भी अलग से स्थान निर्धारित किया गया है।

बागेश्वर जन सेवा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए टैक्सी, बस और कार स्टैंड की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई है। खुले और व्यवस्थित परिसर में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे परिसर में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे व्यवस्थाओं की निगरानी आसान होगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर तुरंत नियंत्रण किया जा सकेगा।

BAGESHWAR-UPDATE:नई व्यवस्था लागू होने के बाद बागेश्वर धाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिलने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *