Singrauli News : सिंगरौली, मध्य प्रदेश। सिंगरौली जिले के मुहेर क्षेत्र में इन दिनों कोयला खदानों में होने वाली ब्लास्टिंग ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के लिए काम कर रही कलिंगा कंपनी पर नियमों की घोर अनदेखी करते हुए अवैध तरीके से ब्लास्टिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है।
READ MORE : Collectors Conference : CM साय बोले- किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार…..
Singrauli News : ग्रामीणों का कहना है कि यह ब्लास्टिंग कोयला खदान से महज 100 मीटर की दूरी पर लगातार की जा रही है। ब्लास्टिंग की तीव्रता इतनी अधिक होती है कि आसपास के दर्जनों पक्के मकानों की दीवारें हिल जाती हैं और दरवाजे-खिड़कियां ज़ोर से टकराने लगते हैं। इस तीव्र कंपन के कारण कई घरों की दीवारों में गहरी दरारें पड़ गई हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, यह खतरा उनके सिर पर लगातार मंडरा रहा है और कभी भी कोई बड़ी जानमाल की हानि हो सकती है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लगातार इस डर के साये में जी रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बार-बार शिकायत के बावजूद इस गंभीर मामले पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं, जिससे कंपनी मनमाने तरीके से ब्लास्टिंग जारी रखे हुए है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर अवैध ब्लास्टिंग पर रोक लगाने और उनके घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।









