mp news indore: इंदौर में लॉन्च हुई ‘जख्मी परिंदा’, कहानी में दिखेगा समाज का आईना

Rahul Goshwami

mp news indore: इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाटीदार फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “जख्मी परिंदा” की रिलीज डेट का ऐलान किया गया। निर्माता और अभिनेता रामेश्वर चौधरी ने बताया कि यह फिल्म 24 अप्रैल को देशभर के करीब 250 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

mp news indore: फिल्म “जख्मी परिंदा” सामाजिक विषयों पर आधारित है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ मुंबई के कलाकारों को भी मौका दिया गया है। निर्माता रामेश्वर चौधरी ने बताया कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शाजापुर में की गई है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का अवसर मिला है।

mp news indore: उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म में रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और इमोशनल ड्रामा का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा। फिल्म में सामाजिक सरोकारों और भावनात्मक पहलुओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

फिल्म का निर्देशन राजू चौहान ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में रामेश्वर चौधरी, कीर्ति वर्मा, कल्पना साहनी, मोनू गुर्जर, शिवानी बिजोरिया और शुभम चक नजर आएंगे।

mp news indore: फिल्म “जख्मी परिंदा” 24 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है, जिसे लेकर फिल्म से जुड़े कलाकारों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *