CG NEWS: बिलासपुर में एनसीसी ड्रिल व शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न, 600 कैडेट्स ने दिखाया हुनर

Sanjay Sahu

बिलासपुर। शहर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में “जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल” और “परमवीर मेजर होशियार सिंह स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 महाविद्यालयों और 13 विद्यालयों के करीब 600 कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग (आईजी, बिलासपुर रेंज) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करती हैं। इस अवसर पर 7 सीजी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लोकेश देव और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत भी मौजूद रहे।

READ MORE:CG NEWS : एक साल से गायब फाइल पर अनोखा विरोध: युवक ने अधिकारी की टेबल पर बिखेरे बादाम

प्रतियोगिता में ड्रिल और फायरिंग दोनों वर्गों में कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ड्रिल प्रतियोगिता के जेडी/डब्ल्यू वर्ग में प्राची यादव और एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग में हर्ष सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम वर्ग में एमएलबी स्कूल एवं डीएवी पब्लिक स्कूल (जेडी/डब्ल्यू) तथा सीएमडी कॉलेज (एसडी/एसडब्ल्यू) विजेता रहे।

फायरिंग प्रतियोगिता में जेडी/डब्ल्यू वर्ग में आदर्श सिंह देव और एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग में अलवीरा नाज ने पहला स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धा में जैन इंटरनेशनल स्कूल प्रथम और रेलवे क्रमांक-2 विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारियों, पीआई स्टाफ और विद्यालय के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

READ MORE:CG NEWS: रायगढ़ में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों पर कार्रवाई तेज करने के आदेश

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *