MP News: चिनौर स्कूल में आग का कहर, छात्राओं की साइकिल सामग्री राख

Rahul Goshwami

MP News chinaur: ग्वालियर जिले के चिनौर गांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए रखी साइकिल सामग्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में सैकड़ों साइकिलों का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

mp news: डी-मार्ट का फर्जी कोटेशन दिखाकर 60 लाख की ठगी, इंदौर में बड़ा घोटाला

MP News chinaur: जानकारी के मुताबिक, यह आग 17 अप्रैल की रात करीब 10 बजे लगी और 18 अप्रैल की सुबह तक जलती रही। आग में करीब 400 से 500 साइकिलों का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

MP News chinaur: हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सुबह तक न तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और न ही शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी या ठेकेदार मौके पर पहुंचा।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो नुकसान को कम किया जा सकता था।

MP News chinaur: फिलहाल प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *