mp news: डी-मार्ट का फर्जी कोटेशन दिखाकर 60 लाख की ठगी, इंदौर में बड़ा घोटाला

Rahul Goshwami

mp news:Indore: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक बड़े ठगी मामले का खुलासा हुआ है, जहां महाकाल मंदिर की टी-शर्ट और डी-मार्ट जैसे बड़े नामों का इस्तेमाल कर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठे जाने का आरोप लगा है।


आरोपी अंकित जोशी

mp news:Indore: फरियादी भावेश देवगीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि उनके परिचित अंकित जोशी, उसकी पत्नी खुशबू झा, अनुज जोशी, माता-पिता रमेश और जमुना जोशी, तथा पार्टनर संदीप साहू मिलकर “द क्लासिको ऑफिशियल” नाम से फर्म संचालित करते हैं। इसका कार्यालय ए.एम.-46, एमआईजी सुखलिया, इंदौर में स्थित है।

बताया जा रहा है कि इसी पते से “वाइब्रेंड फैशन”, “कुशांक इंडस्ट्रीज” और “शिवांक इंटरप्राइजेस” जैसी कई फर्में भी संचालित की जा रही थीं। आरोप है कि आरोपियों ने रेडीमेड गारमेंट्स के नाम पर लोगों को निवेश का लालच दिया और करोड़ों रुपये की ठगी की।

mp news:Indore: फरियादी के अनुसार, आरोपियों ने डी-मार्ट, बड़े स्कूलों और महाकाल मंदिर के कुर्ते-टीशर्ट के ऑर्डर का झांसा देकर पैसे लिए। यहां तक कि डी-मार्ट का फर्जी कोटेशन दिखाकर करीब 60 लाख रुपये भी वसूले गए।
इस पूरे मामले से परेशान होकर फरियादी ने मानसिक तनाव में आत्महत्या तक की बात कही है।

mp news:Indore: वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और जांच जारी है। साथ ही एक अन्य मामले में 40 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर एक दंपत्ति को बंधक बनाने की बात भी सामने आई है।

mp news: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *