CG NEWS : एक साल से गायब फाइल पर अनोखा विरोध: युवक ने अधिकारी की टेबल पर बिखेरे बादाम

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर में सरकारी दफ्तर की लापरवाही से परेशान एक युवक ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। तिफरा हाउसिंग बोर्ड ऑफिस से जुड़े इस मामले में तरुण साहू नाम के युवक ने अधिकारी की टेबल पर बादाम बिखेरकर अपना गुस्सा जाहिर किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, युवक ने करीब एक साल पहले तिफरा में फ्लैट खरीदा था और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उसकी फाइल का पता नहीं चल पाया। हर बार दफ्तर जाने पर उसे यही जवाब मिलता कि फाइल गुम हो गई है।

CG NEWS : लगातार हो रही देरी से परेशान होकर युवक 500 ग्राम बादाम लेकर ऑफिस पहुंचा और अधिकारी की टेबल पर डाल दिए। उसका कहना था कि बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है, जिससे शायद अधिकारियों को उसकी फाइल याद आ जाए।


CG NEWS : युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह कहता नजर आ रहा है कि एक साल से उसे दफ्तर के चक्कर लगवाए जा रहे हैं और हर बार फाइल गुम होने की बात कही जाती है। उसने तंज कसते हुए कहा कि बादाम खाकर फाइल ढूंढ लें और याद आए तो उसे बता दें।

CG NEWS : इस अनोखे विरोध के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे सरकारी कामकाज पर व्यंग्य बताते हुए युवक के तरीके को सही ठहरा रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *