Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Breaking News : चैतन्य को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी की टीम, रिमांड...

Breaking News : चैतन्य को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी की टीम, रिमांड में लेने की तैयारी…..

Breaking News
Breaking News

रायपुर। Breaking News : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में एक नया मोड़ तब आया, जब शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया गया। उन्हें सीधे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है, जहां से ईडी द्वारा रिमांड की मांग की जा सकती है।

Breaking News : छापे की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ निवास के बाहर इकट्ठा हो गई। नारों और विरोध के बीच ईडी की टीम को निवास से बाहर निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालात को देखते हुए जिला पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है।

ईडी की इस कार्रवाई की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी। जैसे ही चैतन्य बघेल को हिरासत में लिए जाने की खबर पहुंची, कांग्रेस विधायकों ने जोरदार हंगामा किया और पूरे दिन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इसे “लोकतंत्र पर हमला” बताया।

रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर भी अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। उधर, कांग्रेस ने इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया है और इसे लेकर हाई लेवल बैठक बुला ली गई है।

यह दबिश ऐसे वक्त पर हुई है जब प्रदेश की राजनीति शराब घोटाले की आंच में तप रही है और विधानसभा सत्र के आखिरी दिन विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here