Currency Tower : करेंसी टावर में लिफ्ट में फंसी रहीं ACS ऋचा शर्मा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Sanjay Sahu
Currency Tower

Currency Tower : रायपुर : रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक गंभीर लापरवाही सामने आई, जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा लिफ्ट में करीब 10 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की बताई जा रही है, जिसने कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Currency Tower : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट के अंदर न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की सही व्यवस्था, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि घबराहट के चलते अधिकारी काफी परेशान हो गईं। लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म और हेल्पलाइन जैसी जरूरी सुविधाओं का अभाव भी सामने आया, जिसके कारण समय पर मदद नहीं मिल सकी।

Currency Tower : सूत्रों के मुताबिक, ऋचा शर्मा ने अपने मोबाइल फोन से प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव से भी संपर्क कर कॉम्प्लेक्स में पावर बैकअप और सोलर सिस्टम को लेकर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया। बाहर निकलने के बाद उनकी स्थिति असहज बताई गई।

Currency Tower : स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं यहां पहले भी हो चुकी हैं। कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं, यहां तक कि कुछ मामलों में लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई थी। इसके बावजूद प्रबंधन पर कोई ठोस सुधार नहीं करने के आरोप लग रहे हैं।

Currency Tower : जानकारी के अनुसार, टावर की सातवीं मंजिल पर संचालित जिम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिनमें कई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।

Currency Tower : करीब 850 दुकानों और ऑफिस स्पेस वाले इस बड़े कॉम्प्लेक्स में केवल चार लिफ्ट होने की बात भी सामने आई है, जो भीड़भाड़ और आपात स्थिति के लिहाज से अपर्याप्त मानी जा रही है। नियमों के अनुसार ऐसे स्थानों पर इमरजेंसी अलार्म, बैकअप पावर और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं अनिवार्य होती हैं, लेकिन यहां इनकी कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है।

Currency Tower : घटना के बाद अब नगर निगम, फायर सेफ्टी विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इस मामले में जांच और कार्रवाई होती है या फिर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *