Guru Ghasidas Jayanti : राज्य स्तरीय गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा – कलेक्टर ने ली महत्वपूर्ण बैठक, दिए कड़े निर्देश 

VIKASH KHALKHO

Guru Ghasidas Jayanti  : बेमेतरा। प्रदेश में 18 दिसंबर को मनाई जाने वाली गुरु घासीदास जयंती के मद्देनज़र नवागढ़ में इस वर्ष राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज सुबह 10 बजे जनपद पंचायत सभागृह, नवागढ़ में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, पंचायत स्तरीय तैयारियाँ तथा आमजन की सुविधा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि नवागढ़ में आयोजित होने जा रहे इस राज्य स्तरीय आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी विभाग गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएँ। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित वातावरण मिले।

Guru Ghasidas Jayanti : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम 26 से 28 दिसंबर तक

कलेक्टर ने बताया कि नवागढ़ ब्लॉक में 26, 27 और 28 दिसंबर को तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे, जिनमें सांस्कृतिक गतिविधियाँ, आध्यात्मिक सभाएँ, सतनाम सेवा शिविर, जनजागरण कार्यक्रम तथा सामाजिक एकता पर आधारित विशेष आयोजन शामिल रहेंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन की भी संभावना है, ऐसे में प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

कलेक्टर ने बताया कि आयोजन में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है, इसलिए पार्किंग, पेयजल, साफ–सफाई, स्वास्थ्य सुविधा, विश्राम स्थल, मार्गदर्शन केंद्र तथा यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने 25 दिसंबर सुबह 8 बजे से मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए।

Guru Ghasidas Jayanti : जैतखाम परिसर का निरीक्षण – स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष जोर

बैठक के बाद कलेक्टर रणबीर शर्मा अधिकारी दल के साथ जैतखाम परिसर पहुँचे और तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जैतखाम स्थल गुरु घासीदास जयंती का मुख्य केंद्र होगा, इसलिए परिसर में व्यापक साफ–सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्थायी शेड, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं मार्गदर्शन केंद्र जैसी व्यवस्थाएँ त्रुटिरहित हों।

कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिए कि परिसर में लगातार सफाई, कचरा निपटान, शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Guru Ghasidas Jayanti  : हाई स्कूल प्रांगण का निरीक्षण – मंच, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा पर दिए निर्देश

इसके बाद कलेक्टर हाई स्कूल प्रांगण पहुँचे, जहाँ मुख्य मंचीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने मंच की ऊँचाई, साउंड सिस्टम, स्टेज लाइटिंग, दर्शक दीर्घा, अतिथि विश्राम कक्ष तथा बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी, पीएचई और राजस्व विभाग को समन्वय कर मार्गों का समतलीकरण, बैरिकेडिंग, आपातकालीन निकासी मार्ग और नियंत्रण कक्ष की तैयारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अमले को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने को कहा।

पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधा रहें पूर्ण

कलेक्टर ने पीएचई विभाग को पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, टैंकर, हैंडपंप व पेयजल स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक उपचार केंद्र, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने कहा कि गुरु घासीदास जयंती का यह राज्य स्तरीय आयोजन छत्तीसगढ़ की आस्था, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता, समन्वय और समयबद्धता के साथ सम्पन्न किया जाए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *