Wednesday, May 20, 2026
31.1 C
Raipur

CGPSC भर्ती घोटाला : CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, पेपर 2020 में लीक, इंटरव्यू ना देने वालों को भी हुआ चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में CBI की जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। 29 सितंबर को दाखिल की गई लगभग 2000 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, 2021 में आयोजित CGPSC परीक्षा का पेपर असल में 2020 में लीक कर दिया गया था।

CBI के अनुसार, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक ने पेपर तत्कालीन सचिव जीवनलाल ध्रुव के माध्यम से अपने बेटे सुमित ध्रुव सहित कुछ अभ्यर्थियों को पहले ही उपलब्ध कराया। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के परिवार के सदस्यों को इंटरव्यू में शामिल हुए बिना ही चयन सूची में जगह दी गई।

विशेष रूप से, टामन सिंह के भतीजे नीतेश सोनवानी और बहू निशा कोसले मुख्य इंटरव्यू में नहीं शामिल हुए, फिर भी उनका चयन हो गया। इसके अलावा, टामन के परिवार से संबंधित अन्य उम्मीदवारों को भी पहले से पेपर उपलब्ध करवा कर लाभ पहुंचाया गया।

Read More : indore : विजयादशमी पर इंदौर में हड़कंप, टैक्सी के बोनट पर लगी गोली

चार्जशीट में पेपर सेट करने वाले मॉडरेटरों और स्ट्रॉन्ग रूम रिकॉर्ड में अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया है। CBI ने कई दस्तावेज, चैट और पेपर की प्रतियां बरामद की हैं, जिनसे यह पता चला कि भर्ती प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी की गई थी।

CBI की कार्रवाई:

  • 12 आरोपी अब तक गिरफ्तार, जिनमें आरती वासनिक, जीवनलाल ध्रुव, उनके बेटे सुमित, निशा कोसले, दीपा आदिल, टामन सिंह सोनवानी और अन्य शामिल हैं।

  • आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के तहत मामला दर्ज।

Read More : CG News : चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार : CM साय की पहल पर 3 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 1077 करोड़ स्वीकृत…

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती हुई थी। CBI की जांच से स्पष्ट हो गया है कि योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी कर सत्ता और रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को चयनित किया गया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories