CG News : किरंदुल परियोजना में ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ का समापन समारोह सम्पन्न

VIKASH KHALKHO

फकरे आलम खान-बचेली/बैलाडीला : एनएमडीसी लिमिटेड के निर्देशानुसार किरंदुल परियोजना में 2 अक्टूबर, 2025 को ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता मार्च, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रविंद्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और इसे अपनाकर हम मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि के करकमलों से पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में के.पी. सिंह (मुख्य महाप्रबंधक – उत्पादन), एम. सुब्रमणयन (महाप्रबंधक – विद्युत संयंत्र), एस.के. कोचर (महाप्रबंधक – खनन), देवरायलू (अध्यक्ष), रौशन मिश्रा (कार्यकारी अध्यक्ष, एसकेएमएस), ए.के. सिंह (सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन), मो. तनवीर जावेद (उप महाप्रबंधक – मानव संसाधन), एस.के. पांडे (उप महाप्रबंधक – सिविल), अवनीश शर्मा (उप महाप्रबंधक – पर्यावरण) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन श्री पारितोष तिवारी, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया और धन्यवाद ज्ञापन श्री अभिजीत मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *