Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Korea News : एसपी ने सब इंस्पेक्टर को किया लाइन अटैच, FIR...

Korea News : एसपी ने सब इंस्पेक्टर को किया लाइन अटैच, FIR की मांग पर अड़ा समाज, जानें पूरा मामला….

Korea News
Korea News

 Korea News : कोरिया, छत्तीसगढ़। आदिवासी गोंड समाज पर अभद्र टिप्पणी करने और उन्हें ‘चोर’ कहने वाले सब इंस्पेक्टर (SI) पर आखिरकार कार्रवाई की गई है। आदिवासी समाज के लगातार विरोध और आंदोलन की चेतावनी के बाद, कोरिया के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने पोड़ी बचरा चौकी के एसआई महेश कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है और उन्हें रक्षित केंद्र बैकुंठपुर भेज दिया है।

READ MORE : CG News : राजधानी की मोबाइल स्वास्थ्य सेवा बीमार : डॉक्टरों की कमी से जूझ रही MMU, नर्सों के भरोसे चल रही OPD…

 Korea News : अभद्र व्यवहार पर भड़का था गोंड समाज

यह मामला 22 सितंबर का है, जब एसआई महेश कुशवाहा ने पुलिस चौकी में एक आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार किया था और पूरे गोंड आदिवासी समाज के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें चोर कहा था। बंजारीडांड़ निवासी अधीन सिंह पोया ने इस टिप्पणी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी।

समाज की मांग: केवल अटैचमेंट नहीं, FIR हो

एसआई पर लाइन अटैच की कार्रवाई होने के बावजूद आदिवासी समाज और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) संतुष्ट नहीं हैं।

READ MORE : महिला सशक्तिकरण पर CM साय का बड़ा ऐलान : स्वसहायता समूहों को मिलेगा रेडी-टू-ईट का काम, Flipkart के ज़रिए बेचेंगी अपने उत्पाद

  • गोंगपा के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में पोड़ी आदिवासी भवन में बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया था।
  • उनकी मुख्य मांग है कि एसआई को निलंबित किया जाए और उसके खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत FIR दर्ज की जाए।
  • आंदोलन की चेतावनी: समाज ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे 9 अक्टूबर को पोड़ी बचरा पुलिस चौकी का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

एसपी द्वारा यह कार्रवाई, कलेक्टर से शिकायत किए जाने के बाद की गई है, लेकिन समाज अभी भी अपनी प्राथमिक मांग (FIR) पर अडिग है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here