Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Jashpur Suitcase Murder Case : सूटकेस में पति की लाश : खूनी...

Jashpur Suitcase Murder Case : सूटकेस में पति की लाश : खूनी पत्नी ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रही थी, मनमाड़ स्टेशन पर फिल्मी स्टाइल में दबोची गई…पढ़े पूरी खबर

Jashpur Suitcase Murder Case
Jashpur Suitcase Murder Case

Jashpur Suitcase Murder Case : जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की निर्मम हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से लाश को एक सूटकेस में बंद कर मौके पर ही छोड़ दिया। हत्या के बाद वह ट्रेन पकड़कर राज्य से फरार हो गई थी।

Jashpur Suitcase Murder Case : फरार होने का प्रयास: जशपुर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी महिला ट्रेन के माध्यम से भागने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : जशपुर एसपी ने तत्काल इसकी सूचना रायपुर जीआरपी एसपी को दी। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस की।

READ MORE : Jashpur Crime : जशपुर पुलिस ने तंत्र-मंत्र से संबंधित हमले में ASI समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

गिरफ्तारी स्थल: पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला जिस ट्रेन में सवार है, वह महाराष्ट्र के नासिक के करीब पहुंचने वाली है। रायपुर जीआरपी टीम ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ को दी, जिसके बाद आरोपी महिला को मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, महिला अपने पति की लाश को सूटकेस में ही बंद करके जशपुर में छोड़ गई थी, जिसके चलते उसकी पहचान और गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो सका।

READ MORE : Earthquake In Chhattisgarh : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहला जशपुर, दहशत में लोग…

इस पूरे मामले का खुलासा जशपुर पुलिस थोड़ी देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके करने वाली है, जिसमें हत्या के पीछे का सही कारण और महिला के फरार होने की पूरी योजना का विवरण दिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here