Raipur Crime: रायपुर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी, मोबाइल-नगदी और गमछा पार; CCTV में कैद हुई वारदात

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी में चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना दिया। आजाद चौक थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल, नगदी और गमछा चोरी कर लिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ट्रैफिक संभालने उतरे थे पुलिस जवान

जानकारी के मुताबिक, घटना 10 सितंबर की रात आजाद चौक स्थित साईं मंदिर के सामने की बताई जा रही है। रायपुर कमिश्नरेट पश्चिम जोन के आजाद चौक थाना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण पुलिस जवान पेट्रोलिंग वाहन को सड़क किनारे छोड़कर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए उतर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका देखकर पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया।

मोबाइल और नगदी लेकर फरार

चोरों ने पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल, करीब 2 से 3 हजार रुपये की नगदी और गमछा चोरी कर लिया। पुलिस जवानों के वापस लौटने पर सामान गायब मिलने की जानकारी हुई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Raipur Crime: चोरी की पूरी घटना साईं मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *