Delhi New Ashok Nagar Warehouse Fire: न्यू अशोक नगर में कैंसर अस्पताल के पास गोदाम में भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-MP CG East Delhi New Ashok Nagar Warehouse Fire 2026: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब वसुंधरा एन्क्लेव के पीछे कैंसर अस्पताल के समीप स्थित एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को दोपहर लगभग 3:29 बजे न्यू अशोक नगर स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और शुरुआत में ही दमकल की 11 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया।

Read More : CG News: रायगढ़ में समझाने पहुंचे BJP पार्षद पर फरसे से हमला, सिर में लगी चोट, घटना से इलाके में मचा हड़कंप

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचते ही तत्परता के साथ आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है ताकि आग को आसपास की अन्य इमारतों और कैंसर अस्पताल के परिसर तक फैलने से रोका जा सके। स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है।

Read More : Kawardha Crime: इस बात को लेकर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, वजह जानकर उड़ जाएंगे होस

गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने या फंसने की खबर सामने नहीं आई है। आग लगने के वास्तविक कारणों और इससे हुए आर्थिक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने और कूलिंग ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही किया जा सकेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *