Monday, September 21, 2026
Home International India Pak War : भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को...

India Pak War : भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को किया ढेर…..

नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान द्वारा की गई एक और साजिश को नाकाम करते हुए जम्मू से लेकर जैसलमेर तक अपनी रक्षा कवच को और मजबूत कर लिया। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिशों के बाद भारतीय वायुसेना और रक्षा प्रणाली ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के कई हमलावर ड्रोन और आठ मिसाइलें मार गिराईं।

पाकिस्तान के लगातार आतंकवादी गतिविधियों और सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सुरक्षा बलों ने अपनी चौकसी और तैयारियों को और मजबूत किया है। विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारत के द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादियों पर किए गए प्रहार के बाद, पाकिस्तान का सैन्य तंत्र बौखला गया था, और उसने सीमा पर हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, भारतीय सुरक्षा बलों ने उस हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया।

भारत के वायु रक्षा प्रणाली और आधुनिक मिसाइल सुरक्षा तंत्र ने पाकिस्तान की ड्रोन और मिसाइल हमलों को तुरंत निष्क्रिय किया और किसी भी प्रकार के नुकसान को रोका। इस रणनीतिक जवाब ने पाकिस्तान के हौसले को तोड़ा और भारत की सीमा की सुरक्षा को सुनिश्चित किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here