CG NEWS : रायपुर में 5 हजार एथलिट दौड़े: विजेता घोषित, लेकिन टाइमिंग स्पष्ट नहीं; नशा-मुक्त भारत की थीम पर हुआ आयोजन

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में रायपुर में रविवार (21 सितंबर) को “नमो युवा मैराथन” का आयोजन किया गया।

CG NEWS : इस 5 किलोमीटर की रोड रनिंग प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग के सहयोग से “नशा मुक्त भारत” की थीम पर किया गया। मैराथन में 5000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए गए – पहले स्थान पर 25 हजार, दूसरे पर 15 हजार, तीसरे पर 10 हजार, और टॉप 20 में आने वाले प्रतिभागियों को 2-2 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिला।

CG NEWS : हालांकि, आयोजन के बाद यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि विजेता किस आधार पर घोषित किए गए। आयोजन स्थल पर न तो खिलाड़ियों की टाइमिंग दर्ज की गई और न ही कोई कोच या स्पोर्ट्स मैनेजर मौजूद था। विजेताओं की सूची में केवल चेस्ट नंबर दिए गए थे, लेकिन किसी प्रतिभागी की टाइमिंग का जिक्र नहीं किया गया।

CG NEWS : पुरुष वर्ग में चंद्रप्रकाश (छत्तीसगढ़) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रथम और द्वितीय स्थान पर अर्जुन राय और अक्षय कुमार रहे, जो अन्य राज्यों से थे। महिला वर्ग में वंशिका यादव, रुक्मणी पटेल और चंचल यादव क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

CG NEWS : इस विषय पर जब आयोजक तनुजा सलाम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के गोल्ड मेडलिस्ट और एथलेटिक्स कोच सुदर्शन कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन मुख्य रूप से नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए था, प्रतियोगिता के रूप में नहीं। इस तरह के आयोजनों में आमतौर पर टाइमिंग नहीं ली जाती और पुरस्कार प्रोत्साहन के रूप में दिए जाते हैं।

CG NEWS : कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे मरीन ड्राइव से हुई और रनिंग सुभाष स्टेडियम तक हुई। बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल हुए। हालांकि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होने वाले थे, उपस्थित नहीं रहे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री खुशवंत साहेब कार्यक्रम में शामिल हुए।

CG NEWS : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल ने बताया कि यह आयोजन नशा मुक्त भारत की दिशा में एक प्रयास है। भाजपा सरकार ने अब तक 18 हजार से अधिक नशे के मामलों में कार्रवाई की है, जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में ऐसे मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
युवा मोर्चा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को नशा मुक्त बनाना है और इस दिशा में यह एक कदम माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *