CG News : अवैध सागौन फर्नीचर बनाने का धंधा धराशायी, वन विभाग ने बरामद की भारी मात्रा में लकड़ी और फर्नीचर…

Parivesh
CG News

CG News : बालोद। बालोद वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम भैसबोड़ निवासी विकास देवांगन पर अवैध रूप से सागौन की लकड़ी जमा कर आलीशान फर्नीचर बनाने का आरोप है। जानकारी मिलने पर दल्लीराजहरा वन परीक्षेत्र और उड़न दस्ता टीम ने सर्च वारंट के तहत घोठिया गांव में छापा मारा।

Read more : CG Big News : अर्बन नक्सल रामा इचा गिरफ्तार, रायपुर के दंपति जग्गू-कमला से था कनेक्शन

CG News : कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ियां और फर्नीचर बरामद किए गए। वन विभाग ने कुल 2.233 घन मीटर सागौन लकड़ी, फर्नीचर निर्माण में इस्तेमाल सभी मशीनें, 36 नग सागौन चिरान, 8 नग सागौन लठ्ठा, 1 नग बीजा लठ्ठा, 1 डायनिंग टेबल सेट, 1 चौखट, 2 सोफा, 1 दिवान और 2 दरवाजे जब्त किए।

Read more : Raipur Breaking : तेलीबांधा पुलिस का बड़ा ऐलान: देर रात की पार्टियों पर अब कड़ा नियम लागू….

दल्लीराजहरा रेंजर संतोष ठाकुर ने बताया कि जप्त की गई लकड़ी और सामान की कीमत लगभग 2 लाख रूपए है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *