CG Big News : अर्बन नक्सल रामा इचा गिरफ्तार, रायपुर के दंपति जग्गू-कमला से था कनेक्शन

Parivesh
CG Big News

CG Big News : रायपुर। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने कोरबा से नक्सली रामा इचा को गिरफ्तार किया है। रामा कोयला खदान में काम करता है और कई मजदूर संगठनों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। जांच में सामने आया कि रामा का संबंध चंगोराभाठा में पकड़े गए सक्रिय नक्सली जग्गू कुरसम उर्फ रमेश और उनकी पत्नी कमला कुरसम से था।

CG Big News : पुलिस ने बताया कि जग्गू लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा और पिछले तीन माह से किसी एक जगह स्थिर नहीं था। वह कई बार बस्तर गया और लौटकर नया ठिकाना ढूंढता रहा। रायपुर के झुग्गी इलाकों में उसने कई बड़े नक्सलियों को ठहराया और उनकी मदद की। पैसों का लेन-देन भी इस नेटवर्क के तहत हुआ।

Read More : Horoscope Today 28 Sept 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल…

एसआईए ने शनिवार शाम रामा को बिलासपुर एनआईए कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। तकनीकी जांच के बाद दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

23 सितंबर की रात एसआईबी, एसआईए और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंगोराभाठा से नक्सली दंपति जग्गू और कमला को गिरफ्तार किया गया। दोनों पिछले तीन-चार साल से रायपुर में सक्रिय थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जग्गू ने सुरक्षा गार्ड, पोल्ट्री फार्म और निर्माणाधीन मकानों में काम किया और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।

Read more : Mahakal Aarti Live : महाकाल मंदिर में आरती और श्रृंगार का अनोखा नज़ारा….

उसका मूवमेंट रायपुर के अलावा भिलाई, बिलासपुर और कोरबा तक फैला हुआ था। पुलिस ने छह लोगों की पहचान की है, जिसमें से एक को कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *